Site icon Monday Morning News Network

तोपचांची के परिसर के कृषि उद्यान प्रोजेनीबाग में लगी आग, अमरूद ,नींबू बगीचा पूरी तरह जलकर राख

धनबाद। 22 फरवरी दिन के 3 बजे कृषि उद्यान प्रोजेनीबाग झारखंड सरकार तोपचांची के परिसर में आग लग गई । जिसमें अमरूद ,नींबू बगीचा पूरी तरह जलकर राख हो गई। भगवान सिंह कृषि उद्यान सेवक ने थाना प्रभारी , प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचलाधिकारी तथा कृषि उद्यान विभाग के पदाधिकारियों को टेलिफोनिक सूचना दी गई। तोपचांची प्रशासन की पहल एवं आजसु नेता सदानंद महतो की मदद से अग्नि समालय से फायर टेंडर घटना स्थल पर आई , आने के बाद आग को पूर्ण रूप से बुझाई गई।

इस दौरान कृषि उद्यान विभाग झारखंड सरकार धनबाद के जिला के राजेश कुमार वर्मा उद्यान निरीक्षक ,विभाग के अनुमंडल पदाधिकारी प्रतिमा देवी ,कृषि पदाधिकारी तोपचांची -कुलदीप महतो, रतीलाल महतो आदि लोग मौजूद थे।

Last updated: फ़रवरी 22nd, 2021 by Arun Kumar