Site icon Monday Morning News Network

आठ लाख का गहना समेत पचास हजार नगद की चोरी

धनबाद। भुईफोड़ स्थित एक आवास से चोरों ने 8 लाख के गहने समेत 50 हजार नगद चुराए। यह चोरी गगन महाराज और उनके भाई दिलीप महाराज के यहाँ हुई है।

गगन महाराज मारुति शोरूम में कार्यरत है जबकि दिलीप महाराज बिजली विभाग आमाघाटा में पदस्थापित हैं। बताया जाता है कि गगन महाराज और दिलीप महाराज परिवार के साथ छठ पर्व में विनोद नगर आये थे। पर्व संपन्न होने के ऊपरांत आज सुबह सभी अपने आवास पहुँचे।

दोनों भाइयों ने अपने -अपने कमरे का दरवाजा टूटा पाया। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। भुक्तभोगी परिवार के द्वारा बताया गया कि करीब 7 से 8 लाख के गहने व 50 हजार रु नकद की चोरी हुई है।

Last updated: नवम्बर 11th, 2021 by Arun Kumar