लोयाबाद थाना क्षेत्र के एकड़ा झारखंड मोड़ के समीप गुरुवार की सुबह तीन मृत देशी मुर्गा मिलने से हड़कंप मच गया। मुर्गा किसका है यहाँ कहाँ से आया इसका पता नहीं चल पाया है।अचानक तीन मुर्गो के मृत पाए जाने से लोगों में बर्ड फ्लू का डर सताने लगा है।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार अहले सुबह जब कुछ लोग एकड़ा झारखंड मोड़ के समीप खाली मैदान के पास पहुँचे तो देखा की कुछ दूरी पर तीन मुर्गे अलग अलग जगह पड़े है। मुर्गो के मरने का कारण पता नहीं चल पाया है। ग्रामीण बर्ड फ्लू के डर से उस ओर जाने से खबरा रहे है।
Last updated: जनवरी 21st, 2021 by