Site icon Monday Morning News Network

फेसबुक पर दुर्गापुर नगर निगम के मेयर अनिंदिता मुखर्जी का फर्जी प्रोफाइल, साइबर सेल में किया शिकायत दर्ज

दुर्गापुर। दुर्गापुर नगर निगम के मेयर अनीता मुखर्जी के नाम पर एक जालसाज ने फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बना कर मैसेज पोस्ट करने के खिलाफ रविवार को दुर्गापुर साइबर सेल में लिखित प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने फेसबुक को मेल कर फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाने वाले का जानकारी मांगी।

जाँच के बाद पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बरैली के रहने वाला मोइन खान नाम के एक शख्स है। फर्जी प्रोफाइल को ब्लॉक कर दिया गया है। आरोप है कि फेसबुक के माध्यम से दुर्गापुर नगर निगम के अधिकारियों को गलत निर्देश दिया करता था। पुलिस घटना की जाँच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने बहुत जल्द आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

Last updated: जुलाई 24th, 2022 by Ramesh Kumar Gupta