Site icon Monday Morning News Network

वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता फैयाज कैसर को गोड्डा लोकसभा का सह-प्रभारी मनोनीत किया गया

लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी की तरफ से वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता फैयाज कैसर को गोड्डा लोकसभा का सह-प्रभारी मनोनीत किया गया है . जिसको लेकर सभी कॉंग्रेसियों में हर्ष का माहौल है सभी कॉंग्रेसियों ने फैयाज कैसर को सह-प्रभारी मनोनीत करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार को धन्यवाद कहा .

कॉंग्रेस विधानसभा पूर्व सांसद प्रोफेसर सलाउद्दीन अंसारी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुबल प्रसाद सिंह,  मधुपुर प्रखंड अध्यक्ष त्रिपुरारी सिंह मार्गोमुंडा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत साह , कोरों प्रखंड अध्यक्ष अजीत सिंह,  देवीपुर प्रखंड अध्यक्ष संजय मिश्रा , नगर अध्यक्ष श्याम , मीडिया प्रभारी गोल्डी खान, युवा कॉंग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद सेफ,  रफीक शबनम ,  मलय बोस,  मोती साह,  जय शंकर शरण आदि ने मिलकर फैयाज कैसर को बधाई दी ।

Last updated: अप्रैल 14th, 2019 by Ram Jha