Site icon Monday Morning News Network

एकड़ा भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कोंसिल के प्रदेश स्तरीय कार्यालय का उद्घाटन कर किया गया संगठन का विस्तार

लोयाबाद एकड़ा में शुक्रवार को भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन कोंसिल के प्रदेश स्तरीय कार्यालय खोला गया। उद्घाटन निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल व कौंसिल के प्रदेश अध्यक्ष रामटहल नायक ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

संगठन का विस्तार किया गया। शकीला खातुन को जिला महामंत्री व रमेश महतो को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। चंद्रशेखर अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि यह एक मजदूर संगठन है। मजदूरों और उनके परिवारों को जीवन स्तर बेहतर बनाने के लिए इस संगठन को हर स्तर पर प्रयास करना चाहिए। सरकारी योजनाओं को अध्ययन कर उनके तक पहुँचाने का काम करें। कहा कि देश का रौशन करने वाला धनबाद और यहाँ के मजदूरों का भी घर रौशन होना चाहिए। इनके चेहरे पर चमक होनी चाहिए।


युवाओं को रोजगार मिलना चाहिए। इनके परिवार को भी वे सारी सुविधाएं मिलनी चाहिए जो आम लोगों को मिलता है। भाजपा संगठन के साथ है और हर तरह का सहयोग करने के लिए तत्पर है। प्रदेश अध्यक्ष रामटहल नायक ने कहा इस संगठन का एक ही उद्देश्य है दबे-कुचले मजदूरों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुदामा साव ने कहा कि मजदूरों को न्याय दिलाना इस संगठन की पहली प्राथमिकता है। मजदूरों के हक और अधिकार दिलाने के लिए हर तरह का प्रयास किया जा रहा है । जरूर त पडने पर आंदोलन भी चलाया जाएगा। जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि कोयलाञ्चल में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनियों को मजदूरों के बच्चों को रोजगार देना होगा। राज्य सरकार ने भी 75 प्रतिशत स्थानीय बेरोजगार को रोजगार देने की बात कही। जो कंपनियाँ इन बातों को अमल नहीं मानेगी उनके खिलाफ आंदोलन का बिगुल फुंका जाएगा। सभा को भीम मुंडा बाबी पांडे शंभु करमाली राजेंद्र बसंत लाल काशी सुदामा साव राजेश गुप्ता गणेश स्वर्णकार विनय पासवान सोनु गुप्ता माया देवी पुष्पा देवी अजय स्वर्णकार राकेश चौहान आदि ने सम्बोधित किया।

Last updated: जनवरी 21st, 2022 by Pappu Ahmad