Site icon Monday Morning News Network

शराब तस्करों के खिलाफ उत्पाद विभाग चौकन्ना, 2 वाहन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार

प्रखंड में कड़ी निगरानी के साथ उत्पाद विभाग की टीम रात में भी बड़ी छापेमारी कर शराब तस्करों के मनोबल को तोड़ने का कार्य कर रही है। मंगलवार को भी अहले सुबह रात के अंधेरे में उत्पाद विभाग का छापेमारी अभियान जारी रहा। छापेमारी अभियान में उत्पाद विभाग को बड़ी कामयाबी भी मिली।
इस सम्बंध उत्पाद विभाग के एसआई जितेंद्र सिंह ने बताया ए सी ई हज़ारीबाग़ के निर्देशानुसार चौपारण थाना अंतर्गत कठम्बा में मंगलवार की सुबह 1 बजकर 45 मिनट पर छापेमारी की गई। छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध शराब लदे दो वाहन के साथ पांच तस्करों को गिरफ्तार किया गया। जप्त वाहन महिंद्रा जाइलो संख्या डब्लू बी 30 एच 9723 और महिंद्रा स्कार्पियो जेएच 01 ए आर 0591 का तलाशी लेने पर 120 लीटर हंटर बियर, इल्लीगल एफेल 252 लीटर बीपी , बी 7, एमसीडी न 1 लेबल का जप्त किया गया।

इनकी हुई गिरफ्तारी

वहीं गिरफ्तार तस्करों में सोनू मास्टर उर्फ सोनू भगत पिता स्व विश्वनाथ भगत, ग्राम ताजपुर, रणधीर सिंह पिता कैलाश सिंह ग्राम बनो, दीपक कुमार पिता कृष्णा कसेरा ग्राम बसरिया, चौपारण, राजकुमार उर्फ जोधन कुमार पिता विजय पासवान, बबलू राम पिता नवल राम दोनों ग्राम हवनपुरा थाना रहुई जिला नालंदा बिहार का नाम शामिल है। सभी गिरफ्तार तस्करों को उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए जेल भेज दिया गया।

Last updated: सितम्बर 27th, 2022 by Aksar Ansari