Site icon Monday Morning News Network

धनबाद जिला के हमारे सभी उम्मीदवार जीतेंगे – भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री रेणु देवी

लोयाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री रेणु देवी गुरुवार को बाघमारा विधानसभा का दौरा कर हालात का जायज़ा लिया, कार्यकर्ताओं में जोश भी भरी। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश नोनिया ने रेणु देवी को गुलदस्ता देकर स्वाग किया।

लोयाबाद में उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि झारखंड निश्चित 65 पार होगी। धनबाद जिला के हमारे सभी उम्मीदवार जीतेंगे। उन्होंने लोयाबाद के भाजपाई का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आपका मेहनत ही देश को बदलेगा। उन्होंने कहा कि झरिया धनबाद व बाघमारा सहित सभी विधानसभा घूम रही हूँ।सभी जगह हमारी पोजिशन बेहतर है।

उनके साथ अजीत सिंह सोलंकी के अलावा वरिष्ठ नेता प्रकाश नोनिया गुड्डू चौहान मनोज मुखिया वीर सिंह भूनेश्वर महतो कृष्णा निषाद सुरेश महतो कृष्णा पंडित अरविन्द गुप्ता सुर्दशन चौहान विनय चौहान विकास सिंह अभिषेक सिंह रूपेश रवानी रामप्रवेश नोनिया मिश्रा महतो आदि मौजूद थे।

Last updated: दिसम्बर 12th, 2019 by Pappu Ahmad