Site icon Monday Morning News Network

शौचालय का उपयोग शत प्रतिशत सुनिश्चित कराएं जलसहिया -पूर्णिमा देवी

चौपारण प्रखंड के झापा पंचायत सचिवालय झापा में मुखिया सह प्रधान पूर्णिमा देवी की अध्यक्षता में स्वच्छ भारत मिशन कर्मियों के साथ बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में सांसद प्रतिनिधि सह स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के राज्य प्रशिक्षक मुकुंद साव एवं स्वच्छ भारत मिशन के प्रखंड समन्वयक अनिल कुमार पाण्डेय उपस्थित थे। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि झापा पंचायत का सौभाग्य हैं कि प्रधान की सक्रियता से झापा पंचायत में प्रधानमंत्री जी की महत्त्वाकांक्षी योजना शौचालय निर्माण हुआ है। प्रधान का प्रयास हैं कि शौचालय उपयोग शत प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए। प्रखंड समन्वयक अनिल कुमार पाण्डेय ने कहा कि झापा पंचायत में निर्मित शौचालय बहुत ही अच्छा है, उपयोग भी शत प्रतिशत हो रहा है।

मुखिया और सभी जलसहिया बहनों की सक्रियता से पूरे पंचायत में शौचालय का निर्माण हुआ है जो सराहनीय कार्य है, अब उसका समय-समय पर देख रेख करते रहे, मुखिया पूर्णिमा देवी ने सभी जलसहिया बहनों के कार्यों को सराहना करते हुए कहा कि आप सबके प्रयास से झापा पंचायत व डी एफ होने की स्थिति में है। कुछ लोगों का शौचालय निर्माण बाकी हैं वो भी जल्द बनेगा, मुखिया सह प्रधान ने सभी पंचायत वासियों से निवेदन किया है कि सभी लोग शौचालय का प्रयोग करे, यह प्रधान मंत्री जी का स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत का सपना साकार करना है।

मुखिया ने कहा कि स्वच्छ भारत निर्माण के लिए आस-पास गंदा भी न करे, कूड़ा करकट जहाँ तहाँ न फेंके, मुखिया ने झापा पंचायत के आदरणीय ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया हैं कि शौचालय का प्रयोग पंचायत में हो रहा है, इस बैठक में सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, प्रखंड समन्वयक अनिल कुमार पाण्डेय, मुखिया सह प्रधान पूर्णिमा देवी, जल सहिया फरजाना आजमी, पूनम देवी, रेखा देवी, नूतन देवी, मंजू देवी, मुंद्रिका देवी, नमिता देवी, नीलम देवी, सुषमा कुमारी, सावित्री देवी, पिंकी देवी, अनीता देवी और ऊषा देवी सहित सभी जलसहिया उपस्थित थी।

Last updated: जनवरी 22nd, 2022 by Aksar Ansari