Site icon Monday Morning News Network

भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ पर दिया गया जोर

भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर द्वारा आयोजित कार्यक्रम आत्मनिर्भर भारत के तहत वोकल फॉर लोकल कार्यक्रम के दौरान स्थानीय उद्यमियों को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, सत्येंद्र कुमार, झरिया कि भाजपा नेत्री रागिनी सिंह, नितिन भट्ट, रामदेव महतो मानस प्रसून एवं भाजपा के कई वरिष्ठ साथी व युवा कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान सबने एक सूर मेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत को और आगे ले जाने का संकल्प लिया और वोकल फॉर लोकल को बढ़ावा देने कि बात सभी नेताओं ने कही।

Last updated: अक्टूबर 3rd, 2020 by Arun Kumar