Site icon Monday Morning News Network

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पडरिया में उप मुखिया का चुनाव सम्पन्न

पडरिया पंचायत भवन में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रेमचंद सिन्हा, डॉ कवींद्र नाथ सिंह ने मुखिया पप्पू कुमार सहित 12 वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाया। जिसके बाद उप मुखिया का चुनावी प्रक्रिया प्रारम्भ किया गया। जिसमें इंगुनिया से ग्राम पंचायत सदस्य रुणी देवी पति मृत्युंजय सिंह व अम्बाजीत से पप्पू कुमार यादव ने नामांकन कराया। जिसमें रुणी देवी को 7 व पप्पू यादव को 5 मत मिले वहीं एक सदस्य अनुपस्थित रहा। एक ओर जहां पूरी प्रक्रिया का वीडियो रिकॉर्डिंग किया गया वही सुरक्षा दृष्टिकोण से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नाजिर अख्तर, थाना प्रभारी शम्भू नंद ईश्वर एवं एएसआई अनिल कुमार सिंह उपस्थित थे।

Last updated: जून 18th, 2022 by Aksar Ansari