चित्तरंजन। चित्तरंजन थाना क्षेत्र में शनिवार एकादसी की सुबह रस्सी से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान इलाके के जाने-माने व्यक्ति विनय मोदक(65) के रूप में हुई, जो चिरेका के पूर्व कर्मचारी एवं रूपनारायणपुर स्थित सप्तर्षि लॉज के मालिक बताये जा रहे है। बता दे कि शनिवार सुबह विनय मोदक का शव उनके भाई के चित्तरंजन स्थित क्वार्टर के बरामदे में रस्सी से लटका बरामद किया गया है। चित्तरंजन पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी पहलुओं की जाँच में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि मृतक अपनी पत्नी और बेटा के साथ रूपनारायणपुर में रहते थे। उनके छोटे भाई मनोरंजन मोदक दुर्गापूजा में दुर्गापुर गये थे, इसलिए विनय रात को 32वीं स्ट्रीट पर अपने छोटे भाई के क्वार्टर में सोने गये थे। जिसके बाद आज विनय का शव आज सुबह क्वार्टर के सामने बने शेड में लोहे के पाइप में रस्सी से लटकता मिला। घटना की खबर मिलते ही मृतक का छोटा भाई सुबह दुर्गापुर से लौटा। उन्होंने थाना में अपने भाई की यूडी केशदर्ज कराई है।