Site icon Monday Morning News Network

हड़ताल के दिन कनकनी कोलियरी में हाजिरी बनाने वाले दो श्रमिकों का पुतला फूंका

कनकनी कोलियरी के पास दुर्योधन बेहरा व सुनील कुमार का पुतला फूका

कोल इंडिया के हड़ताल में हाजिरी बनाने वाले दो मजदूर के ख़िलाफ़ बुधवार को संयुक्त मोर्चा ने कनकनी कोलियरी के पास दुर्योधन बेहरा व सुनील कुमार का पुतला फूका। दोनों मजदूर के खिलाफ जमकर नारे बाजी भी हुई ।

कनकनी कोलियरी में दोनों ओवर मैन के पद पर कार्यरत है। मजदूर सुबह में जुलूस निकाल कर कनकनी कोलियरी कार्यालय पहुँचे। हाथों में तख्तियाँ लिए मजदूर हाजिरी बनाने वाले दोनों के ख़िलाफ़ नारेबाज़ी करने लगे। उसके बाद दोनों का पुतला जलाया।

अगुवाई परुषोत्तम साहनी संतोष चौधरी नवीन वर्मा ने किया। कहा कि दोनों ने मजदूरों विरोधी काम किया है। जब सभी कर्मी एफडीआई का विरोध में मंगलवार को हड़ताल में थे तो ये दोनों इस हड़ताल का समर्थन नहीं करते हुए हाजरी बनाये । हालांकि दोनों ने कोई काम भी नहीं किया, हाजरी बनाकर घर चल गए। आरोप लगाने वाले मजदूरों ने कहा कि इस तरह के मजदूर किसी का नहीं होता। दोहरा चरित्र रखने वाले इस मजदूर को सभी मजदूर पहचाना चुके हैं। समय पर सबक सिखाया जाएगा।

पुतला जलाने वालों में शंकर कुमार, रिद्धि चौहान, अवधेश मिश्रा, प्रेम कुमार , पंकज कुमार , रामानंद सिंह,  अरविंद यादव,  महेश राउत,  मुकेश कुमार , अनिल शर्मा आदि मजदूर शामिल थे।

इधर हाजरी बनाने वाले मजदूर सुनील शर्मा ने कहा कि इनमोसा यूनियन इस हड़ताल में शामिल नहीं थे। मैं इनमोसा यूनियन में हूँ, इसलिए हाजरी बनाया। हालांकि यह भी कहा कि पुरुषोत्तम का यह साजिश है इसलिए मेरे खिलाफ पुतला जलाया गया है।

Last updated: सितम्बर 25th, 2019 by Pappu Ahmad