Site icon Monday Morning News Network

शहीद भगत सिंह हाईस्कूल में पुतला दहन, शिक्षकों ने वित्त रहित शिक्षा नीति का जमकर किया विरोध

चौपारण झारखंड प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर बुधवार को शहीद भगत सिंह हाई स्कूल झापा-बिशनपुर, चौपारण में वित्त रहित शिक्षा नीति का पुतला दहन किया गया। शिक्षको ने वित्त रहित शिक्षा नीति का जमकर विरोध किया। पुतला दहन और विरोध करने वालो में प्राचार्य महादेव प्रजापति, शिक्षक प्रतिनिधि कृष्ण कुमार शर्मा, सहायक शिक्षिका किरण कुमारी, शांति कुमारी, दीपक कुमार, खुशी यादव, उमेश कुमार दांगी, अमरजीत प्रसाद, पुनीत राहुल, रजनीकांत पांडेय, प्रीति कुमारी, तुलसी साव, महेंद्र राम का नाम शामिल है।

Last updated: मार्च 22nd, 2023 by Aksar Ansari