Site icon Monday Morning News Network

मंडे मॉर्निंग खबर का हुआ असर समाचार पढ़ते ही, पैक्स अध्यक्ष ने चापानल का करवाया मरम्मत

प्रखण्ड पंचायत के पाण्डेयबारा के ग्राम मायापुर में 15 दिनों से खराब चल रहे हैं चापानल का मरम्मत आज पैक्स अध्यक्ष राम प्रताप सिंह उर्फ अशोक सिंह ने करवाया। मायापुर के ग्रामीण जो कुछ दिनों से लगातार पानी की किल्लत से जूझ रहे थे, उन्हें आज पानी की किल्लत से निजात मिला। ग्रामीण पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह को दिल से धन्यवाद एवं आशीर्वाद देते दिखाई दिए।
बताते चलें मंगलवार को मायापुर के ग्रामीणों ने चापानल की मरम्मत कार्य के लिए पाण्डेयबारा की मुखिया एवं कुछ स्माजसेवियो से गुहार लगाया था। जिसमे अशोक सिंह आज मायापुर के ग्रामीणों के लिए मसीहा बन के उभरे। मरम्मत कार्य होने के बाद चापानल चलाकर देखते ग्रामीण व एक महिला

Last updated: अगस्त 4th, 2022 by Aksar Ansari