Site icon Monday Morning News Network

पर्यवरण संरक्षण से ही पृथ्वी को आपदाओं से बचाया जा सकता है-विधान उपाध्याय

सालानपुर। राज्य सरकार की पहल तथा वन विभाग की तत्वावधान में शुक्रवार को बाराबानी विधायक विधान उपाध्याय की उपस्थिति में सालानपुर ब्लॉक अंतर्गत 11 पंचायत को एक हजार तथा बाराबनी ब्लॉक अन्तर्गत 8 पंचायत को 400 फ़लदार समेत अन्य पौधा वितरण किया गया।

सालानपुर ब्लॉक के रूपनारायणपुर स्थित नंदनिक हॉल सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद विभागाध्यक्ष मो०अरमान,सालानपुर पंचायत समिति सभापति समेत रेंज अधिकारी सोरेश कुमार साधु ने सभी पंचायत प्रधान को पौधा देकर अपने क्षेत्र के खाली स्थानों को चिन्हित कर पौधा लगाने को कहा साथ ही इस कार्य में सक्रिय रूप से पंचायत सदस्य को भी अपने अपने इलाके में पौधा लगाने का निर्देश दिया गया।

विधायक विधान उपाध्याय ने कहा कि वास्तव में पेड़ ही हमारे जीवन का मुख्य आधार है, पर्यावरण शुद्ध रखने और पृथ्वी को बचाने के लिए हम सब को मिल कर पौधा रोपण अभियान को बल देना होगा। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री माननीया ममता बनर्जी पर्यावरण संरक्षण के लिए बहुत ही सजग है, उनकी प्रयास से अब तक राज्य में करोड़ों पौधा लगाया जा चुका है।

उन्होंने इस कार्य को भी एक चेन की तरह जन जन तक पहुँचने में सफलता पाई है। पृथ्वी को निरोग बनाये रखने में भी पेड़ पौधों का हमारे जीवन में बहुमूल्य योगदान है। इसीलिए मेरे विधानसभा क्षेत्र के लोगों से अपील है कि मानव जाति की उत्थान तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पौधा अवश्य लगाए।

कार्यक्रम में सालानपुर पंचायत समिति उपाध्यक्ष बिधुत मिश्रा, सालानपुर ब्लॉक तृणमूल महासचिव भोला सिंह, समेत सालानपुर ब्लॉक क्षेत्र के सभी ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

Last updated: जुलाई 24th, 2020 by Guljar Khan