Site icon Monday Morning News Network

नेता जी की जयंती पर दुर्गापुर में विभिन्न कार्यक्रम

बुधवार की सुबह दुर्गापुर पानागढ़ शिल्पाँचल समेत पूरे पश्चिम बर्द्धमान जिले में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 122वीं जयंती पर उन्हें याद किया गया। आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले नेता जी का जन्मदिन जिले में धूमधाम के साथ मनाया गया। साथ ही नेताजी जयंती पर कई जगहों पर प्रभात फेरी रैली निकाली गई, विभिन्न जगहो पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जानकारी के अनुसार विभिन्न क्लब स्कूल में नेताजी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

दुर्गापुर के महकमा शासक श्रीकांत पालि ने अदालत क्षेत्र में नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कई अधिकारी मौजूद थे। डॉ० श्रीकांत पालि ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में नेताजी का योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता, हमें नेता जी से प्रेरणा लेने और उनके बताए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। इसके अलावा 14 नंबर वार्ड नतुनपल्ली में तृणमूल पार्टी कार्यालय के समीप पार्षद सह एमआईसी (हेल्थ) राखी तिवारी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए नेताजी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

इस मौके पर राजू सिंह, कौशिक तिवारी, बिप्लब विश्वास समेत तृणमूल कार्यकर्ताओं ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दूसरी तरफ सागरभंगा के माझे मोड़ के समीप तृणमूल पार्टी कार्यालय में पार्षद सुनील चटर्जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इसके अलावा दुर्गापुर शहर के विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रभात फेरी के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर याद किया गया।

इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई। वहीं दुर्गापुर के कुड़िया ग्राम में नेताजी की जयंती पर प्रभात फेरी निकाली गई। इस रैली में काफी संख्या में छोटे-छोटे बच्चे शामिल हुये। बेनाचिटी दुर्गापुर बस स्टैंड संलग्न प्रफुल्ल माई काली माता आश्रम में भी सुभाष चंद्र बोस के जयंती के उपलक्ष्य पर अंकन प्रतियोगिता आयोजित की गई। दो नंबर बोरो चेयरमैन रमा प्रसाद हालदार ने नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

Last updated: जनवरी 23rd, 2019 by Durgapur Correspondent