Site icon Monday Morning News Network

दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ द्वारा संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया

दुर्गापुर जन विकास सेवा संघ की तरफ से भारत रत्न संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया, एवं उन्हें शत शत नमन किया गया। इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष जयशंकर सिंह संघ के महासचिव अजय कुमार चौबे, संघ के कोषाध्यक्ष विनोद यादव , संघ के वरिष्ठ सदस्य सुब्रतो चटर्जी, संघ के वरिष्ठ सदस्य इंद्रदेव प्रसाद यादव उपस्थित थे।

महासचिव अजय कुमार चौबे ने बताया कि संघ के सभी वरिष्ठ सदस्य अंबेडकर जी की पुण्यतिथि पर उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया , संविधान निर्माता भारत रत्न अंबेडकर जी के जीवन दर्शन पर चर्चा किया गया। शिक्षा मानव जीवन के लिए सर्वोपरि है। शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन और देश प्रेम के साथ ही कोई व्यक्ति महापुरुष बनता है । आज पूरे विश्व को गर्व है डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी पर उक्त बातें महासचिव ने अपने संबोधन में कहा।

Last updated: दिसम्बर 6th, 2022 by News-Desk Andal