Site icon Monday Morning News Network

दुर्गापुर एक नजर (26/12/2017)

चोरी के आरोप में एक गिरफ्तार

पांडेश्वर थाना की पुलिस ने चोरी के आरोप में नितेश राय को गिरफ्तार कर के अदालत में पेश किया। वही सुनवाई के दौरान आरोपी की जमानत को नामंजूर कर दिया। पकड़ा गया आरोपी इलाके में चोरी के इरादे से घूम रहा था जिसकी भनक पुलिस को लग गई थी।

डकैती के आरोप में दो गिरफ्तार

अंडाल थाना की पुलिस ने डकैती करने के आरोप में तापस पाल एवं अख्तर खान को गिरफ्तार कर के अदालत में पेश किया। सुनवाई के दौरान आरोपियों की जमानत नामंजूर कर दिया। पकड़े गए आरोपी मंगलपुर के निवासी हैं जो एक डकैती कांड में शामिल थे।

नशा में वाहन चलाते तीन गिरफ्तार

दुर्गापुर सिटी सेंटर फाड़ी की पुलिस ने नशा में वाहन चलाते अभिजीत चंद्र एवं सुदीप चटर्जी को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी ओर बुदबुद थाना की पुलिस ने इस मामले में मेघनाथ हाजरा को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश किया गया।

Last updated: दिसम्बर 26th, 2017 by Durgapur Correspondent