Site icon Monday Morning News Network

दुर्गापुर क्राइम अपडेट 24 नवम्बर 2017

महिला उत्पीड़न के आरोप में एक गिरफ्तार

दुर्गापुर- अण्डाल पुलिस ने महिला पर अत्याचार व उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर के अदालत में पेश किया। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी को जेल हिरासत में भेजने का आदेश दिया। आरोपी चंद्रशेखर पाल के खिलाफ वर्ष 2015 में एक मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अदालत ने वारंट जारी की थी।

डकैती के आरोप में एक गिरफ्तार

दुर्गापुर- दुर्गापुर पुलिस ने डकैती के मामले में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी को जेल हिरासत में भेजने का आदेश दिया। आरोपी शेख आलम बेनाचिती इलाके का निवासी है। इसके खिलाफ 31 मार्च वर्ष 2011 में मामला दर्ज किया गया था।

डकैती करने के आरोप में एक गिरफ्तार

दुर्गापुर- दुर्गापुर एनटीएस थाना की पुलिस ने डकैती मामले में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर के अदालत में पेश किया। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी को जेल हिरासत में भेजने का आदेश दिया। आरोपी श्यामल बाल्मीकि के खिलाफ वर्ष 2015 में एक मामला दर्ज किया गया था।

महिला पर अत्याचार के आरोप में एक गिरफ्तार

दुर्गापुर- दुर्गापुर थाना की पुलिस ने महिला पर अत्याचार व उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर के अदालत में पेश किया। अदालत ने मामले की सुनवाई के बाद आरोपी को जेल हिरासत में भेजने का आदेश दिया। आरोपी साहेब बागदी मलानदीघी में रह रहा था। इसके खिलाफ इल्मबाजार थाने में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी।

Last updated: नवम्बर 25th, 2017 by Durgapur Correspondent