दुर्गापुर क्राइम अपडेट (14 दिसंबर 2017)
पंडावेश्वर में चोरी के संदेह में सात गिरफ्तार
पंडावेश्वर थाना की पुलिस ने चोरी से संदेह मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया। गुरुवार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया पकड़े गए लोगों में खैरासोल निवासी केसान खान, फुलचंद खान, राहुल खान, सेख सफीक, सेख निमातूल्ला , दास डोम एवं सेख मजीबुल शामिल है ।बुधवार की देर संध्या सभी इलाके में चोरी करने के इरादे से घूम रहे थे । उसी दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर सभी को गिरफ्तार किया।
अवैध तरीके से शराब बेचते दो गिरफ्तार
अंडाल थाना के आबकारी विभाग की पुलिस ने अवैध तरीके से शराब बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गुरुवार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। पकड़े गए लोगों में कृष्णा चौधरी एवं केंदा डंगाल निवासी धर्मेंद्र चौधरी शामिल है।
नशे में वाहन चलाते दो गिरफ्तार
दुर्गापुर के विधान नगर फाड़ी एवं कोकोवेंन थाना की पुलिस ने नशे में वाहन चलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। विधान नगर फाड़ी ने वेम्ब कालोनी निवासी तोतन दास को पकड़ा। वही कोको वेन थाना कि पुलिस ने कोतवाली निवासी नीमाई चंद्र सोरेन को पकड़ा।
अंडाल चोरी के संदेह में दो गिरफ्तार
अंडाल थाना की पुलिस ने चोरी के संदेह मामले में दो लोगों को पकड़ा। गुरुवार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया पकड़े गए लोगों में मोहम्मद इकबाल एवं मोहम्मद जैनुल शामिल है।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View