Site icon Monday Morning News Network

दुर्गापुर क्राइम ब्रांच पुलिस ने साइबर अपराधियों पर कसा शिकंजा, लाखों रुपये नगद सहित 15 मोबाइल के साथ चार बदमाश गिरफ्तार

दुर्गापुर । साइबर अपराधी ठगी के घटनाओं को अंजाम देने और हथियार सप्लाई के नए-नए तरीके अपनाने के आरोप में मंगलवार को दुर्गापुर क्राइम ब्रांच शाखा की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चार अन्तर्राज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए अपराधियों का नाम रोहित मंडल, संजय मंडल, सीताराम मंडल,व राजेश मंडल बताया गया है। प्रत्येक अपराधियों का उम्र 26 से लेकर 30 वर्ष तक है। साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। इसी अभियान के तहत मंगलवार को चार अपराधियों को गुप्त सूचना के आधार पर दुर्गापुर के टाउनशिप स्थित 54 फुट इलाका से गिरफ्तार किया है। दुर्गापुर क्राइम ब्रांच पुलिस ने मंगलवार को इस अभियान के तहत पकड़े गए अपराधियों के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि डेढ़ महीना पहले से टाउनशिप स्थित 54 फीट इलाका में चार युवक एक घर भाड़ा लेकर रह रहे थे।

चारों युवक झारखंड राज्य के निवासी है। उक्त चारों अपराधी बिना कोई प्रमाण देकर ही घर भाड़ामें रह रहे थे। गत 1 दिसंबर को आसनसोल दुर्गापुर पुलिस क्राइम शाखा की ओर से साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने के लिए एक बैठक हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को टाउनशिप स्थित 54 फुट इलाका में एक घर पर अचानक पुलिस ने छापामारी कर चार अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने इनके कब्जे से 15 मोबाइल, एटीएम कार्ड, लाखों रुपए कैश बरामद किए गए हैं। चारों अपराधियों ने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने बताया उक्त चारों अपराधियों ने जम्मू कश्मीर और असम में अत्याधुनिक हथियार की सप्लाई भी करता था। पुलिस घटना की जाँच पड़ताल शुरू कर दी है।

Last updated: मार्च 10th, 2021 by Ramesh Kumar Gupta