दुर्गापुर की ख़बरें
टॉवर लगाने का विरोध कर रही महिलाओं को पुलिस ने धमकाया
दुर्गापुर -दुर्गापुर इस्पात नगर संलग्न नागार्जुन बस्ती में निजी कंपनी द्वारा टावर लगाने को लेकर स्थानीय महिलाओं एवं कम्पनी के लोगों संग विवाद हो गयी। आंदोलन कर रही महिलाओं ने दूसरे इलाके में टावर लगाने की मांग की। महिलाओं द्वारा टावर लगाने का विरोध करने के दौरान दुर्गापुर थाना घटनास्थल पर पहुँची एवं महिलाओं को डरा धमकाकर गिरफ्तार करने की धमकी दी। जिससे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया। बताया जाता है कि नागार्जुन बस्ती संलग्न मैं निजी कंपनी द्वारा टावर लगाने का काम चल रहा है।
जिसका विरोध नागार्जुन सेक्टर के लोग विरोध कर रहे हैं एवं इसकी शिकायत इस्पात नगर प्रशासन, दुर्गापुर महकमा शासक, दुर्गापुर नगर निगम के मेयर एवं दुर्गापुर थाना में की गई है। लेकिन निजी कंपनी उक्त स्थान पर ही टावर लगाना चाह रही है। शुक्रवार को कंपनी द्वारा टावर का काम शुरू किए जाने की सूचना मिलते ही महिलाओं ने विरोध कर दिया। नागार्जुन सेक्टर निवासी चैताली भट्टाचार्य, शिल्पा दे, नूरजहाँ बेगम, हिना परवीन ने कहा कि कंपनी द्वारा टावर लगाने से कोई आपत्ति नहीं है,
लेकिन बस्ती के जन बाहुल्य इलाके में टावर लगाने से बस्तियों एवं सेक्टर के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या होगी। टावर से निकलने वाली तरंगों से लोगों को हृदय संबंधित बीमारी फैलने की आशंका है। कंपनी को टावर दूसरे स्थान पर लगाना होगा। वहीं नूरजहाँ बेगम ने कहा कि कंपनी प्रशासन को साथ लेकर पुलिस हम लोगों को गिरफ्तार करने की धमकी दे रही है। जबकि पुलिस जनता के सहयोग करने के लिए होती है। लेकिन पुलिस कंपनी के इशारे पर काम कर रही है। कंपनी को टावर दूसरे स्थान पर हटाना होगा अन्यथा हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा।
अपहृत युवती बरामद
दुर्गापुर -दुर्गापुर थाना ने अपहरण हुई युवती को बरामद किया। शुक्रवार को युवती का गुप्त बयान दर्ज कराने के लिए दुर्गापुर महकमा अदालत में भेजा गया. 18 वर्षीय अपहृत युवती खुशबू शर्मा देवी नगर इलाके की रहने वाली है. इसके खिलाफ परिजनों ने थाने में अपहरण का मामला दर्ज कराया था.
चोरी के संदेह में दो गिरफ्तार
दुर्गापुर : कोकोवेन थाना ने चोरी के सन्देह मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी श्रमिक नगर निवासी दयामय मान है। वहीं वारिया फांड़ी की पुलिस ने चोरी के संदेह में धंडा डीह निवासी चुना साव को गिरफ्तार किया। गुजारा भत्ता न देने पर गिरफ्तार दुर्गापुर: अंडाल थाना ने गुजारा भत्ता देने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया पकड़ा गया आरोपी उत्तम बदयकर काजोड़ा इलाके का रहने वाला है।
अपने आस-पास की ताजा खबर हमें देने के लिए यहाँ क्लिक करें
Copyright protected
पश्चिम बंगाल की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View
झारखण्ड न्यूज़ की महत्वपूर्ण खबरें
Quick View