कल्याणेश्वरी। नशे में धुत सूमो चालक ने रविवार को लेफ्ट बैंक आशा रिसॉर्ट्स के समीप एक कपड़ा फेरी वाले समेत एक मारुति वैन को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में फेरी वाले को चोट आई है।
घटना के बाद स्थानीय युवकों ने वाहन चालक को रोकने का प्रयास किया, किन्तु सूमो चालक किसी की परवाह किए बिना तेज़ गति से भागने लगे, हालांकि सूमो चालक इस भागम भाग में भूल रास्ता पकड़ लिया, हालांकि उन्होंने पुनः वाहन को भगाने का प्रयास किया, इधर आक्रोशित युवकों वाहन पर पत्थर से हमला कर दिया, जिसके बाद चालक की जमकर धुनाई कर दी।
सूचना पाकर पहुँचे कल्याणेश्वरी पुलिस एसआई विप्लव दाना ने दल बल के साथ घटना स्थल पहुँचकर चालक और सूमो को कब्ज़े में ले लिया।
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि सूमो संख्या डब्लू बी 37 डब्लू 5002 रविवार को चालक महेश प्रसाद बर्नपुर से मैथन पिकनिक करने पहुँचे थे। यात्रियों को पिकनिक स्थल पर छोड़कर वे कल्याणेश्वरी की ओर तेज गति से जा रहें थे, इसी क्रम में उन्होंने मारुति समेत फेरी वाले को ठोकर मार दी।
घटना में घायल सूमो चालक को पुलिस ने प्राथमिक उपचार कर हिरासत में ले लिया है। जबकि पुलिस ने सूमो से शराब भी बरामद किया है।