Site icon Monday Morning News Network

डॉ0 भीमराव अंबेडकर झारखंड दलित समाज विकास समिति ने 103 परिवारों को 1 माह की राहत सामग्री प्रदान की

ऑक्सफेम इंडिया व आशा रांची के सौजन्य से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर झारखंड दलित समाज विकास समिति द्वारा चलाया जाने वाला राहत सामग्री वितरण अभियान शनिवार को शहर के अंबेडकर कॉलोनी चांदमारी में संपन्न हो गया।

वार्ड पार्षद राजेश आनंद व संस्था निदेशक रामानंद द्वारा कुल 8 पूर्व चयनित प्रवासी मजदूर, असहाय व दिहाड़ी मजदूरों के परिवारों को एक माह की राशन राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी योगेंद्र प्रसाद ने प्रखंड अंतर्गत सिकटिया पंचायत के पहाड़िया टोला में अपने हाथों लॉकडाउन पीड़ित गरीबों और जरूरतमंदों को एक माह का सूखा राहत सामग्री कीट प्रदान कर किया था. जिसमें 20 किलो चावल,10 किलो आटा,1 किलो सरसों तेल, 3 किलो दाल, 2 किलो सोयाबीन व साबुन तथा तेल मसाले आदि शामिल हैं।

103 परिवारों को 1 माह की राहत सामग्री प्रदान की गयी

इस अभियान के तहत करौं प्रखंड के पाथरोल, पथरा, राउतडीह, सिमरा, खमरबाद, मोहनाचक व मार्गोमुंडा प्रखंड के चेतनारी तथा मधुपुर प्रखंड के सिकटिया, पहाड़िया टोला,पथलजोर सहितशहरी क्षेत्र के चांदमारी व पथरचपटी के कुल 103 पूर्व चयनित जरूरतमंद परिवारों को 1 माह की राहत सामग्री उपलब्ध कराई गई है।

लाभार्थियों के चयन एवं सूची तैयार करने में ऑक्सफैम प्रतिनिधि सपना सुरीन आशा के सचिव अजय जयसवाल वह डॉक्टर भीमराव अंबेडकर झारखंड दलित समाज विकास समिति की सचिव आशा देवी की भूमिका महत्त्वपूर्ण थी।

वितरण व्यवस्था में संस्था निदेशक रामानंद अध्यक्ष अरुण कुमार निर्झर उत्तम कुमार रेखा देवी अंजलि सोरेन सत्यनारायण राम सुचिंद्र भगत आदि की भूमिका सराहनीय थी।

Last updated: जुलाई 11th, 2020 by Ram Jha