Site icon Monday Morning News Network

कॉंग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष बृजेन्द्र प्रसाद सिंह के निर्त्तित्व में दर्जनों युवाओं ने थामा कॉंग्रेस का दामन

झरिया नगर कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अशोक वर्णवाल के नेतृत्व में युवा नेता विनोद शर्मा सहित दर्जनों युवाओं ने कॉंग्रेस पार्टी का दामन थामा। सभी युवाओं को धनबाद जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बृजेन्द्र प्रसाद सिंह ने माला पहना कर स्वागत किया। और कॉंग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई।

बृजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि युवा देश की रीढ़ है और भाजपा सरकार में युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है। कॉंग्रेस पार्टी ही मात्र एक ऐसी पार्टी है जो रोजगार की बात करती है, शिक्षा की बात करती है। भाजपा सिर्फ अपने प्रचार में करोड़ों रुपए बरबाद कर चुकी पर रोजगार दूर-दूर तक नजर नहीं आया।

सदस्यता ग्रहण करने वाले में विनोद शर्मा, दिनेश पांडेय, पवन पांडेय, जीवन मंडल, रवीन्द्र राय, आनंद रवानी, डबलू रवानी, राम बालक तांती, संतोष शर्मा, बबन राम, अमित शर्मा सहित दर्जनों युवा उपस्थित थे। साथ में अशोक बर्नवाल अध्यक्ष झरिया नगर कॉंग्रेस, रत्नेश यादव ओबीसी प्रकोष्ठ झरिया नगर पूर्व अध्यक्ष थे।

Last updated: अक्टूबर 22nd, 2020 by Arun Kumar