Site icon Monday Morning News Network

भगहर में कल डीसी का जनता दरबार, विधायक, एसपी, डीडीसी, एसडीओ, एसडीपीओ सहित दर्जनों अधिकारी, कर्मी होंगे शामिल

चौपारण प्रखंड मुख्यालय से 26 किमी दूर झारखंड-बिहार के सीमावर्ती ढाढ़र नदी के मुहाने पर सामुदायिक भवन परसातरी में हज़ारीबाग़ डीसी नैंसी सहाय का जनता दरबार बुधवार को तीन बजे दिन में लगेंगी। जनता दरबार मे मुख्य रूप से स्थानीय विधायक सह निवेदन समिति सभापति उमाशंकर अकेला, एसपी मनोज रतन चोथे, डीडीसी शताब्दी मजूमदार, एसी राकेश कुमार, बरही एसडीओ पूनम कुजुर, एसडीपीओ नाज़िर अख्तर, बीडीओ सह सीओ प्रेमचंद सिन्हा, थाना प्रभारी शम्भूनंद ईश्वर, 20 सूत्री अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, उपाध्यक्ष जिला परिषद सदस्य राकेश रंजन, रविशंकर अकेला, आरती कौशल, विधायक प्रतिनिधि, सांसद प्रतिनिधि, प्रमुख पूर्णिमा देवी, उपप्रमुख प्रीति गुप्ता, स्थानीय मुखिया कृष्णा रविदास, पंसस तथा पंचायत के सभी वार्ड सदस्य रहेंगे।

Last updated: मई 23rd, 2023 by Aksar Ansari