Site icon Monday Morning News Network

बक्सा डैम के निर्माण में लापरवाही से दर्जनों किसानों का हुआ बुरा हाल :रामलखन सिंह

बरही विधान सभा के पूर्व विधायक सह चौपारण प्रखंड के दादपुर पंचायत के ग्राम छतरपूरा निवासी रामलखन सिंह ने बक्सा डैम के निर्माण में लापरवाही से दर्जनों किसानों का जीना दूभर होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि चतरा जिला के इटखोरी प्रखंड के बक्सा डैम से चौपारण ग्राम पंचायत चैथी तक नहर बना हुआ था। जिसका जीर्णोद्धार के लिए वर्षों से किसान मांग कर रहे थे।

किसानों की मांग तो पूरी हो गई। पर विभागीय अनदेखी और संवेदक द्वारा लापरवाही के कारण बक्सा डैम से पानी लीकेज होकर चौपारण के आधा दर्जन गाँव के किसानों के खेतों में पानी भर गया है। जिससे एक तरफ धान की फसल को किसी तरह सिर्फ धान की बाली काटा और पुवाल रह गया। पानी लीकेज होने के कारण खेत में पानी भरा हुआ है। जिससे गेंहू, चना सहित रवि फसल नहीं लगा पाए है।

पूर्व विधायक ने प्रशासन से मांग किया है कि संवेदक द्वारा दादपुर-सिंहपुर सहित अन्य नहर के जगहों पर पानी रोकने के लिए बनाया गया गेट को ठीक करवाया जाय। जिससे वर्षों से सपना संजोए किसानों के खेतों में सालों भर फसल लहलहाता रहे और आत्मनिर्भर बन सके।

Last updated: जनवरी 1st, 2022 by Aksar Ansari