Site icon Monday Morning News Network

तृणमूल के स्थापना दिवस पर दर्जनों भाजपाइयों ने थामा तृणमूल का दामन

बाराबनी। तृणमूल कॉंग्रेस के 25वें स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को जिला तृणमूल कॉंग्रेस अध्यक्ष सह बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय एवं बाराबनी तृणमूल कॉंग्रेस अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य असित सिंह ने पानुडिया में बाराबनी तृणमूल कॉंग्रेस पार्टी कार्यालय में पार्टी का झण्डा फहरा कर एवं फीता काट तृणमूल कॉंग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया। पार्टी स्थापना दिवस के अवसर पर बाराबनी ब्लॉक के डांसक्यारी एवं पुचड़ा पंचायत से करीब एक सौ से अधिक परिवार भाजपा छोड़ तृणमूल कॉंग्रेस में शामिल हो गए।

इस संदर्भ में बाराबनी विधायक विधान उपाध्याय ने कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस पर बाराबनी प्रखंड तृणमूल कॉंग्रेस कार्यालय का उद्घाटन किया गया। पार्टी को मजबूत एवंमुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विकास कार्यों से प्रभावित लोगों ने भाजपा छोड़ जमीन पार्टी तृणमूल में शामिल हुए है।

इस संदर्भ में बाराबनी प्रखंड तृणमूल कॉंग्रेस के अध्यक्ष असित सिंह ने कहा कि 25वें स्थापना दिवस पर बाराबनी प्रखंड में तृणमूल कॉंग्रेस पार्टी के सभी कार्यालयों में झंडा फहराया गया एवं गोरण्डी में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

Last updated: जनवरी 1st, 2022 by Guljar Khan