Site icon Monday Morning News Network

झारखंड के एक न्यूज़ दफ्तर में हत्या के बाद पुलिस ने चैनल को किया सील

रांची/धनबाद: साधना न्यूज झारखंड के रांची स्थित दफ्तर में दो भाईयों की हत्या के बाद से सनसनी फैल गई है। मामला बुधवार का है और तब से साधना न्यूज की झारखंड फ्रैंचाइजी का मालिक लोकेश चौधरी फरार है। पुलिस ने चैनल को सील कर दिया है और लोकेश चौधरी को पकड़ने के लिए दबिश डाल रही है। बताया जा रहा है कि लोकेश चौधरी ने पिछले हफ्ते शनिवार को ही रिम्स जाकर लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की थी।

धनबाद के रहने वाले दो लोगों की राजधानी रांची स्थित साधना न्यूज के दफ्तर से दो व्यापारी भाईयों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतकों का नाम महेंद्र अग्रवाल और हेमंत अग्रवाल बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अग्रवाल बंधु बुधवार शाम से ही गायब थे और जब छानबीन की गई तो साधना न्यूज के दफ्तर से दोनों की खून से लथपथ लाश बरामद हुई साधना न्यूज झारखंड की फ्रेंचाइजी लोकेश चौधरी नाम के व्यक्ति के पास है जो घटना के बाद से गायब है। पुलिस ने दफ्तर सील कर दिया है और लोकेश चौधरी को पकड़ने के लिए उसके कई ठिकानों पर दबिश डाल रही है। मूल रूप से बिहार के दरभंगा के रहने वाले लोकेश चौधरी को पकड़ने के लिए झारखंड पुलिस बिहार पुलिस के भी संपर्क में है।

अग्रवाल बंधुओं की हत्या 6 मार्च को हुई-झारखंड पुलिस

झारखंड पुलिस के अनुसार अग्रवाल बंधुओं की हत्या 6 मार्च को साधना न्यूज के दफ्तर में ही की गई थी। ये दफ्तर काफी दिनों से बंद था और घटना के बाद से साधना न्यूज झारखंड का मालिक कहा जाने वाला लोकेश चौधरी फरार है। इस बीच ये भी खबर है कि लोकेश चौधरी ने पिछले शनिवार को रिम्स में जाकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से भी मुलाकात की थी।

Last updated: मार्च 7th, 2019 by Pappu Ahmad