Site icon Monday Morning News Network

घर-घर जाकर लोगों को केंद्र सरकार की उपलब्धियाँ बताएँगे भाजपा कार्यकर्ता, अभियान शुरू

लोयाबाद(धनबाद) ।  मोदी सरकार के 6 साल पूरे होने पर उनकी उपलब्धियों को लोगों तक पहुँचाने का अभियान शुक्रवार से शुरू हो गया है। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर जाकर लोगों से संपर्क कर केंद्र की उपलब्धियाँ बताएगे।

लोयाबाद भाजपा कार्यालय में बाघमारा विधान सभा कोर कमिटी सदस्य प्रकाश नोनिया व लोयाबाद मंडल अध्यक्ष पप्पू सिंह की मौजूदूगी में कार्यक्रम की शुरूआत की गई। प्रकाश नोनिया ने कहा कि कुशल नेतृत्व की बदौलत मोदीजी ने देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। 70 सालों की समस्या का समाधान मोदी जी ने किया है।

मौके पर वार्ड पार्षद नन्द दुलाल सेनगुप्ता, धीरज रवानी , भुनेश्वर महतो ,जीतू बाउरी , दिनेश दिवान ,रामप्रवेश नोनिया ,ऐनुल अंसारी, मोहन रवानी, परमजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Last updated: जून 12th, 2020 by Pappu Ahmad