Site icon Monday Morning News Network

विकलांग वृद्ध को भेंट किया व्हील चेयर

तृणमूल नेता ने विकलांग वृद्ध को भेट किया वील चेयर

सलानपुर: बाराबनी विधान सभा के युवा नेता सह विधायक बिधान उपाध्याय के अनुज मुकुल उपाध्याय ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए निजी मद से हरसाडीह निवासी वृद्ध विकलांग विश्वनाथ पॉल(60) को व्हील चेयर प्रदान किया| उन्होंने कहा हम सब को मिलकर अपने आस पास में रह रहे विकलांग भाई और बहनों को अनुभूति दिलाये कि विकलांगता अभिशाप नहीं है. साथ ही सदैव उनके सहयोग को तत्पर रहे| क्योकि विकलांग व्यक्तियों का मनोबल ही उनका जीवन है| विश्वनाथ पॉल बुजुर्ग होने के साथ-साथ विकलांग भी है| जिसकी जानकारी मिलने के बाद एक छोटी सी सहायता किया हूँ, आशा करता हूँ कि आने वाले समय में और भी सहयोग करूँगा| क्षेत्र का लगातार विकास विधायक विधान उपाध्याय द्वरा किया जा रहा है| जिसमे हम सभी लोग सहयोग कर विधान सभा को और भी आदर्श विधान सभा बना सके| मौके पर तृणमूल युवा नेता भोला सिंह, देवदाश चटर्जी, कार्तिक तिवारी, समेत अन्य लोग उपस्थित थे|

Last updated: नवम्बर 20th, 2017 by Guljar Khan