Site icon Monday Morning News Network

जामग्राम पंचायत के दर्जनों भाजपा कर्मियों ने तृणमूल का झण्डा थाम लिया

बाराबनी। बाराबनी ब्लॉक अंतर्गत जामग्राम पंचायत के रसूनपुर गाँव के दर्जनों कर्मियों ने बुधवार को तृणमूल बाराबनी ब्लॉक अध्यक्ष असीत सिंह के हाथों तृणमूल का दामन थाम लिया।

इस दौरान तृणमूल समर्थकों ने सभी भाजपा से आये कर्मियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। एवं असीत सिंह ने सभी को पार्टी झंडा पकड़ा कर मिठाई खिलाया। ब्लॉक अध्यक्ष असीत सिंह ने कहा सभी लोग पहले से ही तृणमूल पार्टी समर्थक थे। कुछ आपसी मनमुटाव और नाराज़गी के कारण कुछ लोग एवं रसूनपुर के ग्रामीण भाजपा में चले गए थे। किंतु सुबह का भूला शाम को घर लौटे तो उसे भूला नहीं कहते, ये सभी पुराने लोग है। अब सभी लोग मिलजुलकर पार्टी उत्थान के लिए कार्य करेंगे।

उन्होंने कहा आज के कार्यक्रम के बाद से ही बाराबनी ब्लॉक में भाजपा की पृष्ठभूमि समाप्त हो चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में पुनः बाराबनी की जनता विधान उपाध्याय को विधायक के रूप में देखना चाहती है।

भाजपा से आये लखपति मंडल, दयामय मंडल, एवं कृपानन्द मंडल समेत अन्य सभी कर्मियों ने कहा बंगाल में एकमात्र विकास की कर्णधार ममता बनर्जी की नेतृत्व वाली तृणमूल सरकार है।

लोगों ने कहा कुछ गलत लोगों के बहकावें में आकर एवं आपसी मतभेद के कारण भाजपा में चले गए थे। आगामी दिनों में विधायक विधान उपाध्याय एवं तृणमूल ब्लॉक अध्यक्ष असीत सिंह की अगुवाई में क्षेत्र के आम जनता के लिए कार्य करने का लक्ष्य है। साथ ही 2021 कि विधानसभा चुनाव में तृणमूल के हाथ मजबूत कर दीदी को पुनः राज्य की मुख्यमंत्री के रूप विराजमान करना है।

मौके पर जामग्राम पंचायत प्रधान केशव राउत, विश्वजीत सिंह, आसिष मंडल समेत भारी संख्या में तृणमूल कर्मी उपस्थित थे।

Last updated: दिसम्बर 5th, 2019 by Guljar Khan