जिलाध्यक्ष रमेश टुडू के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल हर्ल सिंदरी के महाप्रबंधक हिम्मत सिंह चौहान से स्थानीय लोगों के नियोजन एवं समस्याओं को लेकर वार्तालाप किया गया। इस दौरान हर्ल सिंदरी के महाप्रबंधक हिम्मत सिंह चौहान ने जिलाध्यक्ष रमेश टुडू को आश्वसत किया कि बहुत ही जल्द चरणों में स्थानीय लोगों को रोजगार देने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
इस प्रतिनिधिमंडल में मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य सुखलाल मरांडी, जिला प्रवक्ता अरुनव सरकार, जगदीश हांसदा, सुमित सोरेन, फागु नापित, आस्तिक चटर्जी, दिनेश महतो, महेंद्र मुर्मू, नरेश मुर्मू, राकेश मुर्मू, संजीत हेम्ब्रम, राजेश हांसदा, उमेश मरांडी, सिकंदर हांसदा, सर्वेशर हेम्ब्रम, धीरज कुमार, संजय हांसदा, माराडोना मरांडी, अरूप मंडल एवं काफी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Last updated: अक्टूबर 14th, 2020 by