Site icon Monday Morning News Network

गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बिरसा स्टेडियम डुमरी में जिला स्तरीय एकदिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

प्रखंड के बच्छई पंचायत सचिवालय परिसर के बिरसा मुंडा खेल मैदान डुमरी में 2 अक्टूबर गांधी व शास्त्री जयंती पर एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक के नेतृत्व में किया गया। जिसमें झारखंड के नाम चिन्ह पांच जिले का फुटबॉल खिलाड़ी भाग लिए। जिसमें मुख्य आकर्षण का केंद्र हजारीबाग एवं रांची की बालिका खिलाड़ियों के बीच खेला गया। आयोजक मुखिया संघ अध्यक्ष रजक ने कहा कि बालिकाओं को चौपारण के धरती पर लाने का उद्देश्य क्षेत्र के युवती व महिलाओ को खेल के प्रति जागरूक करना है। रजक ने कहा कि चौपारण प्रखंड हर क्षेत्र में आगे बढ़ता जा रहा है और अगले वर्ष बालिकाओं को भी खेल के प्रति आगे लाने का काम किया जाएगा।

शुरुवाती मुकाबला हजारीबाग भरसेस गिरिडीह के बीच खेला गया। जिसमें हजारीबाग टीम ने 2 गोल दाग कर विजय हासिल कर फाइनल में जगह बनाया। वही वाईबीसी कोडरमा भरसेस चतरा के बीच खेला गया जिसमें चतरा टीम ने प्लाण्टी सूट में गोल दाग कर जीत हासिल कर फाइनल में पहुंचा। फाइनल मुकाबला मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने हजारीबाग भरसेस चतरा से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल को किक मार कर शुरू करवाया। जिसमें दोनों के बीच बहुत ही रोमांचिक मैच खेला गया। जिसमें हजारीबाग की टीम ने एक गोल से विजय हासिल किया। बालिका टीम रांची भरसेस हजारीबाग के बीच बहुत ही रोमांचिक रहा। दोनों टीम की बालिकाओं ने एक दूसरे के गोलपोस्ट पर गोल करने का भरपूर कोशिश किये पर विफल रही। खेल के रेफरी ने अतिरिक्त समय दिया और अंत में रांची की बालिका टीम ने प्लाण्टी सूट में गोल दाग कर विजय हासिल किया।
टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष नकुलदेव, सचिव अशोक राम, कोषाध्यक्ष शंकर दयाल साव एवं संरक्षक मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक के रूप में तटस्थ रहेंगे।

Last updated: अक्टूबर 2nd, 2022 by Aksar Ansari