Site icon Monday Morning News Network

त्रिशक्ति महिला मंडल बंकोला शाखा की ओर से खाद्य सामग्री का वितरण

पांडवेश्वर। ईसीएल डिशरगढ़ त्रिशक्ति महिला मंडल बंकोला शाखा की ओर से नबो ग्राम पंचायत के मुस्लिम पाड़ा में जरूरतमंद महिलाओं के बीच सामग्री वितरण की गई वितरण की गई सामग्री में महिलाओं के लिए 1पीस शॉल , 5 किलो चावल , मसूर दाल ,मुढ़ी , नमक डिटर्जेंट पाउडर, आलू , बैग ,मास्क आदि शामिल था।

इस विषय में त्रिशक्ति महिला मंडल बंकोला शाखा की अध्यक्षा कस्तूरी साहू ने कहा कि ईसीएल डिशरगढ़ त्रिशक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा पूनम मिश्रा की अनुप्रेणा से हमलोग जरूरतमंदों के बीच जाकर खाद्य सामग्री के साथ अपनी सेवा करते है , उन्होंने ने कहा कि त्रिशक्ति महिला मंडल विभिन्न क्षेत्रों के जरूरतमंद महिलाओं एवं पुरुषों के लिए सामग्री वितरण का कार्य किया जाता है।

कोरोना महामारी के समय में भी जरूरतमंद लोगों के बीच जरूरतमंदों के बीच सामग्री वितरण की किया गया था। हम लोगों की तरफ से निरंतर समय-समय पर ऐसा ही कार्यक्रम किया जाता है ,इस मौके पर त्रिशक्ति महिला मंडल बंकोला शाखा की सदस्या श्वेता मंदा, गोलापी मांझी, रीता मंडल, शीला पांडे, मीना सिंह ,चंद्रानी दत्तो ,कलाकार घोष, उपस्थित थीं।

Last updated: दिसम्बर 25th, 2021 by Pandaweshwar Correspondent