Site icon Monday Morning News Network

गरीब परिवारों को समृद्ध बनाने के लिए मुर्गी चूजा का वितरण

सालानपुर। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की आह्वान पर एवं  बाराबनी विधायक सह आसनसोल नगर निगम मेयर बिधान उपाध्याय के प्रयास से सोमवार को सालानपुर ब्लॉक कार्यालय  में सालानपुर ब्लॉक पशु संसाधन विकास विभाग द्वारा 5400 चूजे (मुर्गी का बच्चा) का वितरण 540 परिवारों को किया गया। मुर्गी पालन के लिए सभी को एक-एक पुस्तिका भी दिया गया, जिसमें मुर्गी पालन के लिए विस्तृत जानकारी दी गई है। साथ ही सभी लाभार्थियों को मुर्गी पालन की जानकारी भी दी गई। मौके पर सालानपुर पंचायत  समिति सभापति फाल्गुनी कर्मकार घासी, सहसभपति विद्युत मिश्रा, बीएलडीओ डॉक्टर सुभाशीष पाल समेत समाजसेवी भोला सिंह, एवं बबलू घासी मौजूद रहे।

Last updated: मार्च 20th, 2023 by Guljar Khan