Site icon Monday Morning News Network

तृणमूल काँग्रेस द्वारा पुचड़ा में 200 गरीबों के बीच कंबल और खाद्य सामग्री वितरण

सालानपुर। कोविड के कारण बेरोजगारों की संख्या में इजाफा हुआ है, इसके साथ ही सर्दी का प्रकोप भी बढ़ गया है। आज बाराबनी प्रखंड में पुचड़ा पंचायत कार्यालय में 200 बेसहारा और असहाय परिवारों के बीच कंबल और खाद्य सामग्री का वितरण किया गया है। उक्त बातें बाराबनी ब्लॉक तृणमूल अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य असित सिंह ने कही।

मौके पर उपस्थित लोगों में कंबल के अलावा चावल, दाल, आलू, चीनी, प्याज, सोयाबीन तेल, नमक वितरण किया गया। इस अवसर पर बाराबनीविधायक सह पश्चिम बर्द्धमान जिला तृणमूल अध्यक्ष विधान उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मौके पर बाराबनी थाना प्रभारी अरिंदम मंडल, पुचड़ा हाई स्कूलप्रधानाध्यापक अभिजीत उपाध्याय बाराबनी पंचायत समितिउपाध्यक्ष सुकुमार साधु, सुकुमार पाल, पार्थसारथी मुखर्जी एवं ग्राम पंचायत के सदस्य उपस्थित रहे।

Last updated: जनवरी 31st, 2022 by Guljar Khan