Site icon Monday Morning News Network

बाराबनी ब्लॉक के 91 महिला स्वनिर्भर समूहों में 4550 बतख चूजों का वितरण

बाराबनी। बाराबनी ब्लॉक क्षेत्र के पानुड़िया ग्राम पंचायत अन्तर्गत बुधवार को 91 महिला स्वनिर्भर समूहों को आत्मा योजना द्वारा प्रतेक समूहों को 50-50 उन्नत ब्रीड के बत्तख चूज़ों का वितरण किया गया।

इस दौरान जिला परिषद सदस्य सह बाराबनी ब्लॉक अध्यक्ष असित सिंह, पनुड़िया पंचायत प्रधान राजेश हांसदा, उप-प्रधान बिश्वजीत सिंह उपस्थित रहे। बाराबनी ब्लॉक अध्यक्ष असित सिंह ने कहा कि क्षेत्र के 180 में से कुल 91 महिला आत्मनिर्भर समूहों को आत्मनिर्भर बनाने के उदेश्य से उन्नत किस्म के बत्तख चूज़ों का वितरण किया गया है।

राज्य सरकार की यह पहल महिलाओं को पुरुषों के साथ-साथ जीविकोपार्जन करने के लिए सहायक होगी। एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार की सराहनीय पहल हैं।

Last updated: अक्टूबर 7th, 2020 by Guljar Khan