Site icon Monday Morning News Network

बाँसजोड़ा से हीरक रोड को जोड़ने वाली सड़क का खस्ता हाल, सड़क नाला दिखते हैं एक

बाँसजोड़ा में पक्की सड़क पर नाली का पानी बहते रहता है। यह सड़क बाँसजोड़ा, गड़ेरिया, निचितपुर होते हुए हीरक को जोड़ने वाली एक मात्र मुख्य मार्ग है। सड़क पर बहता नाली का गन्दा पानी का स्थल की एक ओर धनबाद विधानसभा ,तो दूसरी तरफ बाघमारा विधानसभा पड़ता है। दोनों ही विधानसभा में भाजपा के विधायक है। एक में टाइगर का कब्जा है तो दूसरी में भाजपा के गढ़ माने जाने वाले धनबाद के विधायक का राज है। फिर भी इस मामूली समस्या का हल किन्ही के पास नहीं है। यहाँ में कई सामाजिक संगठन अपने सेवाएं का दम भी भरते रहते हैं।

सड़क पर गन्दी नाले का पानी बहाया जा रहा है। सफाई व समस्या का निराकरण तो दूर कोई भी संगठन या राजनीतिक दल इस समस्या पर आवाज़ भी बुलन्द नहीं कर रहे है। आसपास के लोग इस गन्दी समस्याओं से परेशान है।पर कोई भी कुछ बोलने को तयार नहीं है। सड़क पर बहता यह गन्दा पानी से राहगीरों को बेहद मुश्किलो का सामना करना पड़ रहा है। इस् समस्या में बहुत देर हुई तो सड़क तो जर्जर होगा। आसपास के लोग बीमार भी पड़ना शुरू हो जाएगा।

Last updated: दिसम्बर 25th, 2019 by Pappu Ahmad