Site icon Monday Morning News Network

दीदी के बोलो अभियान से जन जन का सरोकार करना ही एकमात्र लक्ष्य-असीत सिंह

बाराबनी ब्लॉक अंतगर्त डॉसक्यारी तृणमूल कॉंग्रेस पार्टी कार्यालय में शुक्रवार को तृणमूल ब्लॉक सभापति असीत सिंह की अगुवाई दीदी के बोलो कार्यक्रम के तहत संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

ब्लॉक सभापति ने कहातृणमूल कॉंग्रेस युवा राज्य सभापति अभिषेक बंधोपाध्याय के निर्देश परदीदी के बोलो अभियान का दायित्व हर ब्लॉक के पार्टी अध्यक्ष को सौंपा गया है। जिसके लिए पार्टी केराष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अभिषेक बंधोपाध्याय के नेतृत्व में विगत 15 अक्टूबर को कोलकाता में बैठक बुलाई गई थी।

दूसरे चरण की इस अभियान के लिए पानुडिया एवं भनोड़ा गाँव मेंरात्रि विश्राम एवं गाँव के पाँच बुद्धजीवी के साथ मिलकर गाँव की जमीनी समस्या एवं विकास पर विस्तृत चर्चा किया जाएगा।

उन्होंने कहाँ की सभी गाँव की पार्टी की निर्देश पर चयनित किया गया है। जहाँ गाँव के बुद्धजीवी वर्ग की सहायता से घर घर पहुँचकर समस्याओं का समाधान करने का लक्ष्य रखा गया है।

पार्टी की पहल और सरकार की सकारात्मक पहल से जन जन तक पहुँचने की सकारात्मक उद्देश्य जनता की हित में होगी। उन्होंने कहा दीदी के बोलो अभियान से अब तक लाखों लोग लाभांवित हुए है।

इस अभियान को और भी बड़े पैमाने पर गति प्रदान करने के लिए ब्लॉक स्तर पर सभी पार्टी अध्यक्ष को आवश्यक दिशा निर्देश दी गयी है।

उन्होंने कहाँ पहले चरण की दीदी के बोलो अभियान सफलतापूर्वक संपन्न किया जा चुका है। सबसे अधिक गरीब परिवारों को आवास योजना से जोड़ा गया जिसके बाद पानी बिजली सड़क पर सरकार की ध्यान केंद्रित है। देश का पहला राज्य पश्चिम बंगाल है जहाँ जनता की बात सीधा मुख्यमंत्री से स्थापित होती है।

उन्होंने एनआरसी और आर्थिक मंदी पर केंद्र सरकार की नीतियों की निंदा करते हुए कहा जबतक पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी है यह कि जनता को एनआरसी जैसे भ्रामक हालात से घबराने की आवश्यकता नहीं है।

देश भर में आर्थिक मंदी के बाद भी पश्चिम बंगाल की जीडीपी ग्रोथ रेट सभी राज्य से ऊपर है जो कि बंगाल सरकार की कार्यकुशलता को सामाजिक पटल पर परिभाषित करती है।

मौके पर मुख्य रूप से पंचायत समिति सहसभापति सुकुमार साधु, पनुडिया पंचायत प्रधान राजेश हसदा, जमग्राम पंचायत प्रधान केशव राउत, विश्वजीत सिंह, आसिष मंडल, पिंटू सिंह समेत भारी संख्या में तृणमूल समर्थक उपस्थित थे।

Last updated: अक्टूबर 18th, 2019 by Guljar Khan