धनबाद : रेनबो ग्रुप के चेयरमैन धीरेन रवानी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है।
प्राप्त सूचना के अनुसार उनके भतीजे कुणाल रवानी ने शुक्रवार (19 अगस्त) की शाम उन्हें गोली मारी।
घायल धीरेन रवानी को पीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होने दम तोड़ दिया।
संपत्ति विवाद में गयी जान
धनबाद एसएसपी के अनुसार धीरेन के बड़े भाई शंकर रवानी से संपत्ति विवाद चल रहा था।
इसी विवाद के कारण उनकी जान गयी है।
Last updated: अगस्त 19th, 2017 by