Site icon Monday Morning News Network

झरिया आजसु पार्टी के नगर अध्यक्ष बने धीरज सिन्हा

केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार आज बंधन मैरिज हॉल झरिया में आजसु पार्टी का नगर सम्मेलन आयोजित कर झरिया नगर अध्यक्ष का सर्वसम्मति से धीरज सिन्हा के रूप में चयन किया गया इस दौरान बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता धनबाद महानगर अध्यक्ष पप्पू सिंह एवं संचालन धनबाद महानगर महासचिव दिलीप सिंह ने किया।

इस दौरान मुख्य रूप से धनबाद महानगर सह झरिया आजसु पार्टी के चुनाव प्रभारी पर्यवेक्षक हलधर महतो जी मौजूद थे उनके साथ धनबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं आजसु पार्टी के केंद्रीय सदस्य राधेश्याम गोस्वामी केंद्रीय सदस्य वीरेंद्र निषाद केंद्रीय सदस्य रतीलाल महत्त्व केंद्रीय सचिव अवधेश कुमार मीडिया प्रभारी संतोष कुशवाहा पूर्व नगर अध्यक्ष वीरू सिंह पूर्व नगर अध्यक्ष शिवराज साहू आदि मौजूद थे। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए हलधर महतो ने कहा आजसु केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार झरिया नगर कमिटी का पुनर्गठन किया जाना है, इसके लिए समस्त युवाओं को आह्वान करते हुए महतो ने कहा कि झरिया में पुनः संगठन को और मजबूत एवं धारदार बनानी है , इसके लिए युवाओं को जिम्मेवारी देनी है जिसके तहत आज झरिया आजसु पार्टी नगर कमिटी का पुनर्गठन किया जाएगा।

इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए आजसु पार्टी के केंद्रीय सचिव एवं धनबाद बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया तथा युवाओं को चुनाव के प्रति आकर्षित करने का मंत्र दिया, ताकि युवा राजनीति में आकर इस प्रदेश के भय भूख और भ्रष्टाचार को मुक्ति दिला सके। सभा को संबोधित करते हुए आजसु पार्टी के केंद्रीय सदस्य वीरेंद्र निषाद ने कहा आजसु पार्टी आज लगातार झरिया क्षेत्र में जन मुद्दों को लेकर संघर्षरत रही है झरिया के विस्थापन की समस्याओं को लेकर आजसु पार्टी लगातार संघर्षरत रही है और आगे भी विस्थापन एवं पुनर्वास के लेकर आंदोलनरत एवं संघर्षरत रहेगी, झरिया के विकास के लिए सभी युवाओं से आग्रह है कि आजसू के प्रति निष्ठावान रहे और आजसू को मजबूत करें इस मौके पर सर्वसम्मति से धीरज सिन्हा को झरिया नगर अध्यक्ष के रूप में चयन किया गया । बैठक को मुख्य रूप से आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव अवधेश कुमार संतोष कुशवाहा शिवराज साहू गुरु दास रतीलाल महतो आदि गणमान्य लोगों ने संबोधित किया एवं धीरज सिन्हा को माला पहनाकर स्वागत किया एवं बधाई दी। बैठक में मुख्य रूप से राजशेखर गोस्वामी, जितेंद्र कुमार रवानी, नयन कुमार सिन्हा, कार्तिक चंद्र बाउरी, मोहम्मद कैफ, अतुल कुमार सिंह, अंकित कुमार चंदन, कुमार सुनील यादव, बिट्टू कुमार आनंद, कुमार बृजनंदन चंदन कुमार वर्मा, जावेद अहमद , अशोक कुमार सिन्हा, अमन कुमार सिन्हा, बबलू कुमार बाउरी मनोज कुमार अशोक कुमार सिन्हा, राजेश गोस्वामी, मधुसूदन गोस्वामी, अतुल कुमार सिंह के बृजनंदन चंदन कुमार वर्मा अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Last updated: अगस्त 30th, 2021 by Arun Kumar