धनबाद,झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने आज झरिया थाना एवं जोड़ापोखर थाना परिसर के नए भवन निर्माण का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया
Arun Kumar
धनबाद, झरिया थाना एवं जोड़ापोखर थाना के परिसर में आज माननीय सचेतक सह , झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने नारियल फोड़कर दोनों नए थाना भवनो के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि झरिया तथा जोरापोखर में निर्मित पुराने भवन काफी जर्जर अवस्था में थे, जिससे की यहां के अधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों को काफी असुविधा होती थी। विधानसभा सत्र के दौरान पहली बार 28/02/2022 को तथा दूसरी बार 01/08/2022 को बेहतर पुलिसिंग सुविधा हेतु मॉडल थाना भवन के निर्माण हेतु सरकार से मांग की थी। जो आज साकार होने जा रहा है, नए भवन का निर्माण हो जाने से सभी को सहूलियत होगी। विधायक ने बताया कि 2 करोड़ 85 लाख की लागत से जोरापोखर थाना भवन तथा 2 करोड़ 74 लाख की लागत से झरिया थाना भवन का निर्माण होना है। दोनों थानों का नया भवन दो मंजिला होगा, जिसमें एक हॉल, थाना प्रभारी का रूम, सिरिस्ता, वेटिंग हॉल, महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग हाजत व जवानों के रहने के लिए कमरे बनेगें। साथ ही चारों और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे वहीँ विधायक ने कहा कि झरिया विधानसभा क्षेत्र के अन्य थानों और ओपी भवनो के नव निर्माण, जिला पुलिस केंद्र धनबाद में बैरक निर्माण हेतु मेरे द्वारा अनुशंसा की गई है। उम्मीद है बेहतर पुलिसिंग के लिए पुलिसकर्मियों को जल्द सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी।शिलान्यास के क्रम में थाना प्रभारी जोरापोखर विनोद उरांव तथा झरिया संतोष कुमार सिंह ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि थाना का भवन निर्माण हो जाने से थाना अभिलेखों की रखरखाव एवं बरसात के समय जो परेशानी होती थी उसकी समस्या दूर हो जाएगी। इसके लिए माननीय विधायक का बहुत बहुत आभार।इस मौके पर
जोरापोखर थाना प्रभारी विनोद उरांव, झरिया थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह,जनता मजदूर संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य तथा शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।