Site icon Monday Morning News Network

आंतरिक बुराइयों को खत्म करने का आंदोलन और संघर्ष का नाम है राहुल गाँधी-सीता राणा

धनबाद। आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक कारकों में आंतरिक बुराइयों को खत्म करने का आंदोलन और संघर्ष का नाम है राहुल गाँधी। 2 मार्च 2019 को मोहरावादी मैदान राँची से आदरणीय राहुल गाँधी का उदघोष झारखंड के जल जंगल और जमीन को लेकर नव परिवर्तन और नव उलगुलान है। धनबाद जिला महिला कॉंग्रेस कमिटी की जिलाध्यक्ष सीता राणा के नेतृत्व में जिला पदाधिकारी, प्रखंड, नगर, थाना के अध्यक्ष व पदाधिकारी शामिल हुए । धनबाद से रांची रवाना होने के मौके पर जिलाध्यक्ष सीता राणा ने कहा कि कॉंग्रेस नव परिवर्तन की दिशा में आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के अगुवाई में बढ़ रहा है और 2019 में केंद्र की सरकार राहुल गाँधी के नेतृत्व में बने इसके लिए महिला कॉंग्रेस कमर कस कर बूथ स्तर पर काम कर रही है। और भाजपा के झूठ, भ्रष्टाचार और सपनों के किला को जनता पहचान चुकी है और जनता ही इस किला को ध्वस्त कर देगी।

सीता राणा सहित सोनी खातुन, निशा सिंह, रूबी खातुन, रीता सिंह, हुस्ना बानो, अंजू शर्मा, कलाकार देवी, कुसमी देवी, गीता सिंह, नाजनीन परवीन, बबिता शर्मा, मुस्कान खातुन, सरोजनी मुर्मू, बेला देवी, अनिता सिन्हा, सरिता देवी, मुन्नी खातुन, रीना बाउरी, उषा सिंह, देवी झा, सावित्री देवी, अख्तरी खातुन, मालती देवी, शाहीना बानो, अजमेरी खातुन, सोनी कौर, जुली सिंह, बसंती देवी, उमा देवी, दिलीप कौर, पाकीजा बीबी, नंदनी देवी, बिंदु देवी, सुमित्रा देवी, कलावती देवी, सविता तुरी, मीना प्रजापति, लक्ष्मी देवी, शकुंतला देवी, शांति बाल्मीकि, उर्मिला देवी, अनारा देवी, जैतून बीबी, तलत आरा, आदि शामिल हुई।

Last updated: मार्च 2nd, 2019 by Pappu Ahmad