Site icon Monday Morning News Network

छात्राओं पर लाठीचार्ज करने वाले धनबाद एस.डी.ओ का हुआ तबादला, प्रेम कुमार तिवारी होंगे धनबाद के नये एस.डी.ओ

रांची/धनबाद। धनबाद के एस.डी.ओसुरेन्द्र कुमार का अंततः ट्रांसफर हो गया। उन्हें कला, संस्कृति व पर्यटन विभाग का अवर सचिव बनाया गया है। सरकार ने एक तीर से दो निशान साधने का काम किया है। छात्राओं पर लाठीचार्ज के बाद उपजे आक्रोश को कम किया है वहाँ भाजपा की इसे लेकर राजनीति करने की कोशिश को भी कमजोर किया है। दूसरी ओर यह भी साबित किया है कि यह रूटीन तबादला है। सिर्फ धनबाद नहीं बल्कि एक दर्जन प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला हुआ है। राज्य के कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग ने बुधवार की देर शाम को इसकी अधिसूचना जारी कर दी हैं

Last updated: अगस्त 12th, 2021 by Arun Kumar