Site icon Monday Morning News Network

धनबाद, सांसद खेल महोत्सव के प्रथम दिन बार बालाओं के द्वारा जमकर लगाया गया अश्लील ठुमका

धनबाद,सांसद खेल महोत्सव के प्रथम दिन बार बालाओं ने लगाया अश्लील ठुमका,

भाजपा का असली चेहरा यही हैँ :रत्नेश यादव

नारी शक्ति का सम्मान इस तरह करती है भाजपा : शमशेर आलम

जोडापोखर/झरिया। राजनितिक गलियारों में धनबाद जिले में चल रहे सांसद खेल महोत्सव का चर्चा इनदिनों काफी जोर शोर से हो रही है। चर्चा खेल महोत्सव के दौरान खेले गए खेल से ज्यादा बार बालाओं द्वारा परोसी गई अश्लीलता के कारण हो रही है. खेल के बाद कार्यकर्ताओ के मनोरंजन को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में बलिया के भोजपुरी गायक स्वामी नाथ व धनबाद के शिव शंकर व्यास द्वारा कार्यक्रम किया गया था, जिसमें ‌आधा दर्जन बाल बालाए (नर्तकी) शामिल हुई। झरिया के जियलगोरा स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल महोत्सव के पहले दिन शाम ढलते चैता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था तथा बार बालाओं द्वारा अश्लीलता परोसा गया । ‌हद तो तब हुई जब धनबाद सांसद पशुपति नाथ सिंह की मौजूदगी में रात भर बार बालाए नचाती रही और कार्यकर्त्ता इसका लुत्फ़ उठाते रहे जबकि इसी खेल महोत्सव का शुभारम्भ भारत सरकार के केन्द्रीय संस्कृति सह संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया था और खेल महोत्सव में पहुंचे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया वहीँ शाम ढलते ही कार्यकर्ताओं सहित पार्टी नेताओं के मनोरंजन के लिए बार बालाओ द्वारा अश्लीलता परोसा दिया गया. इस दौरान स्थानीय थाना प्रभारी भी मौजूद थे, जबकि खेल महोत्सव के दौरान कई मोटरसाइकिल चोरी की घटना हो चुकी थी।वहीँ बार बालाओं के सवाल पर भाजपा नेता कुछ भी बोलने को तैयार नही है।इस मामले को लेकर कांग्रेस के शमशेर आलम ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव के नाम पर भाजपा नेताओं ने बार बालाओं से अश्लील नाच का आयोजन कर लोगो के समक्ष क्या सन्देश देना चाहती है, यह भाजपा के लोग ही अच्छे से बता पायेगे. जिस प्रकार खेल के नाम पर लोगो के सामने अश्लीलता परोसी गई है, वो निंदनीय है. खेल के नाम पर भाजपा का स्तर इतना गिर सकता है, कभी सोचा नहीं था. इस से यह साबित होता है की भाजपा अपनी नाकामी छिपाने का कार्य कर रही है. नारी सम्मान की बात कहने वाली भाजपा का यही नारी सम्मान है. भाजपा महंगाई, बेरोजगारी, पेट्रोल, गैस के बढ़ते दामो पर बात नहीं करना चाहती. धनबाद सांसद के रहते हवाई अड्डा, एम्स, फ्लाईओवर, ट्रेन धनबाद से छीन ली गई, जिसके बारे में बात तक नहीं करते. भाजपा की मंशा साफ है कि इस तरह के कार्यक्रम कर देश की जनता को धोखा देते रहे. यही भाजपा का असली चेहरा है, जो सबके सामने आ चुकी है. अब जनता इनके बहकावे में आने वाला नहीं है 2024 में जवाब देगी.जबकि झरिया के कांग्रेस नेता रत्नेश यादव ने कहा
यह तो एक झांकी है, भाजपा का असली चेहरा दिखना अभी बाकी है। एक तरफ युवाओं का हाथों से केन्द्र सरकार ने रोजगार छीना। वहीं खेल को बढावा देने के नाम पर आयोजित कार्यक्रम में नारी शक्ति का बात करने वाले भाजपा नेताओं के सामने महिलाएं ( नर्तकी) ठुमका लगाते रही। क्या खेल महोत्सव के साथ यह भी नेताओं को निर्देश आया था?अब जब खेल महोत्सव में बार बालाओं के ठुमके लग ही गए हैँ तो आरोप और प्रत्यारोप तो लगते रहेंगे किन्तु यह कहीं से भी सही नहीं हैँ खेल को खेल ही रहने दिया जाए नहीं तो खेला होवे होने में ज्यादा देर नहीं लगेगी!

Last updated: मार्च 20th, 2023 by Arun Kumar