Site icon Monday Morning News Network

खबर एक नजर : धनबाद (9 दिसंबर 2017

जिला जनता दल (यू) की अहम् बैठक

गांधी सेवा सदन मे धनबाद जिला जनता दल (यू) की एक अहम् बैठक जिला पदाधिकारी की उपस्थिति मे हुई. जिसमे झारखण्ड जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, प्रधान महासचिव जेपी सिंह, केबी सहाय, अरविन्द राय, मुन्ना सिन्हा, हाजी हसीब खान, गुलाब महतो, प्रकाश नोनिया, रीता रानी मंडल आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे।

कांग्रेस ने चलाया झंडा बांधो अभियान

झण्डा बांधो अभियान में शामिल कांग्रेस कर्मी

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय डॉ. अजय कुमार के निर्देश पर झरिया विधानसभा क्षेत्र बुथ संख्या 201 से 266 तक के बुथ अध्यक्ष व सचिव को पांच-पांच झंडा शालीमार प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य शमशेर आलम ने देकर विदा करते हुए कहा कि हर बुथ स्तर पे कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता अपने घरो में  पार्टी का झंडा लगा कर कांग्रेस की नीति  और सिद्धांत को घर-घर पहुँचाते हुए हमारे प्रिये नेता राहुल गांधी जी, आरपीएन सिंह, डा. अजय कुमार के हाथो के साथ संगठन को मजबूत करे ताकि  2019 में  केंद्र की झूठी नरेन्द्र मोदी सरकार से देश कीं जनता को निजात दिलाने में कामयाब हो, आज की झंडा बाँधो अभियान में मुख्य रूप से झरिया प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बीरेंदर गुप्ता, प्रदेश कांग्रेस एससी-एसटी महामंत्री सतीश राजक, जिला महामंत्री आरिफ आलम, फैयाज अहमद, पिंटु तुरी, अब्दुल अजीज, शेख सुमन, मुसताक आलम, खुर्शीद अंसारी, अशोक साव, गणेश साव, इमतियाज आलम, कर्ण तुरी, पंकज मोदक, नसीम अंसारी, उपेन्द्रनाथ तांती सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मेहनत के बाद मिली बड़ी कामयाबी

जितिसा खैतान का डिनोबली सीएमआरआई में एड्मिशन नही देने और अपाहिज बोलकर अपमान करने के सम्बंध में मुख्यमंत्री ने सख्त करवाई करते हुए ट्वीट कर जितिसा के परिजन अंकित राजगढ़िया को जानकारी दी की जितिसा खैतान का एडमिशन डिनोबली स्कूल सीएमआरआई में हो गया है और राज्य के सभी स्कूल को सख्त हिदायत दी गई है कि वह भेद-भाव बच्चो के साथ ना करे वरना कड़ी करवाई की जाएगी। अंकित ने माननीय मुख्यमंत्री जी और सभी मित्रों,व मीडिया मित्रों को शुक्रिया करते हुए आभार प्रकट की ।

संगीत की मधुर धुन में अब दिव्यांग बच्चों के कदम थिरकेंगे

संगीत की धुन पर थिरकते दिव्याङ्ग बच्चे

धनसार स्थिति दिव्यांग बच्चों की विशेष स्कूल ‘पहला कदम’  में डांस शिक्षक सनी श्रीवास्तव बच्चों को नृत्य प्रशिक्षण देंगे. पहला कदम के दिव्यांग बच्चों ने पहले भी कई भव्य कार्यक्रम में अपनी नृत्य प्रतिभा से सभी को मोहित किया है. ‘पहला कदम’ में बच्चों को नि:शुल्क नृत्य प्रशिक्षण के साथ-साथ गायन, क्राफ्ट, कम्प्यूटर, प्रिंटिंग व्यवसायिक प्रशिक्षण, खेलकूद तथा मुफ्त चिकित्सा दी जाती है. हमारी यह कोशिश इन बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए निरंतर जारी है.

ऑवरऑल चेम्पियन का खिताब पटेल हाउस को

डिगवाडीह डिनोबली स्कूल के प्रांगण में वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि टाटा स्टील झरिया डिवीजन के चीफ ऑपरेशन सनक घोष ने झंडोत्तोलन कर उद्घटान किया। विशिष्ट अतिथि डिनोबली स्कूल के निदेशक एस पुथेनपुरा मौजूद थे। कुल 41 खेल हुआ, जिसमें एक हजार छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। बच्चों को पाँच हाउस में बांटा गया था। क्रमशः पटेल हाउस, प्रसाद हाउस, नेहरू हाउस, नेताजी हाउस एवं छात्राओं के लिए सरोजनी हाउस थे। जिसमें ओवर ऑल चेम्पियन का खिताब पटेल हाउस को मिला। जूनियर छात्राओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया तथा जूनियर एवं सीनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं ने रंगा-रंग सामूहिक ड्रिल का प्रदर्शन किया। खेल कूद में 100 मीटर रेस, बाधा दौड़, एसपीकिंग रेस, रिले रेस आदि शामिल थे। मौके पर फादर फ्रांसीसी,शान तनु दास, रूमा आदि उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापन प्रचार्य फादर अमला दोस ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्टगान के साथ किया गया।

संवाददाता : पवन कुमार (धनबाद )
Last updated: दिसम्बर 9th, 2017 by News Desk