Site icon Monday Morning News Network

धनबाद एक नजर (24/12/2017)

जमीन झारखंड की पर रोजगार झारखंडी को नहीं

भले ही झारखंड की जनता अपनी जमीन से हाथ धोकर “मोमेंटम झारखंड” को सफल बनायें, लेकिन रोजगार राज्य के बाहर के लोगो को ही मिलता है। अभी तक ” मोमेंटम झारखंड ” के तीन आयोजन रांची, जमशेदपुर और बोकारो में हो चुके हैं। झारखंड में स्थापित किसी भी निजी उधोग को देख ले, तो साफ-साफ दिख जाएगा कि किसे काम-रोजगार मिला। यहाँ की जनता सिर्फ अपनी जमीन की आहूति देती है। इन्हें रोजगार मिलना सपना ही रह जाता है। किसी भी निजी कंपनी में ज्यादातर एम्प्लॉयर राज्य के बाहर के ही होते है। राज्य के औधोगिक क्षेत्र में लगभग अशांति का कारण भी ये ही लोग है। हाल में जेएसएससी के आईआरबी परीक्षा में तो आप देख ही लिये। जिनकी गिरफ्तारी हुई वे दोषी हुए। बाकी जो नहीं पकड़ाये उनकी तो नोकरी पक्की ही समझा जाय। मोमेंटम झारखंड से भले निवेशक जरूर निवेश करेंगे। यहाँ के लोगो की जमीन जरूर जायेगी। लेकिन यहाँ के लोगो को रोजगार सपना ही रहेगा। सरकार जांच कर ले कि झारखंड में स्थापित उधोगों में कितना एम्प्लॉय झारखंड के हैं। यहाँ की जनता पेट के खातिर दिनों-दिन पलायन कर ही रहे हैं।विकास जमीन पर होता है सर, कागज पर नहीं।

प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 54 एलपीजी गैस चुल्हे वितरण

कुमारधुबी के एग्यारकुण्ड प्रखण्ड अंतर्गत शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत के पंचायत भवन में रविवार को 54 लाभुकों के बीच एलपीजी गैस सिलेंडर के साथ चुल्हे का वितरण शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत के मुखिया मो० सनोवर तथा उप मुखिया मो० मुस्तकिन के उपस्थिति में वितरण किया गया।लाभुकों को एकता इन्टरप्राजेज एग्यारकुण्ड शाखा के द्वारा भारत गैस एवं सिलेंडर प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना के तहत दिया गया।लाभुक सविना खातुन, महरूम निशा,सोरिया खातुन,सिया देवी,माधुरी मंझियांन एवं गीता देवी सहित दर्जनों ने शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत के मुखिया एवं उप मुखिया को बधाई दिया।इस मौके पर आसिफ रहिम उर्फ (छोटू) मो०मुख्तार अल्ली,मो०अफरोज,मो० सकील, मो०आलम मुख्य रूप सें उपस्थित थे।

राष्ट्रीय कोलियरी मज़दूर संघ की जोरदार आंदोलन

राष्ट्रीय कोलियरी मज़दूर संघ की बैठक मुगमा में हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से ईसीएल के प्रभारी श्री सुधांश शेखर झा उपस्थित हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य 10वें वेज बोर्ड में सरकार के द्वारा जो मज़दूरों का हक में जो कटोती की गई है इसके विरोध में राष्ट्रीय कोलियरी मज़दूर संघ के द्वारा 28 दिसंबर को ईसीएल के सभी एरिया ऑफिस में विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन 10वे वेज बोर्ड और कोयला मंत्री का किया जाएगा. इसी क्रम में मुगमा एरिया ऑफिस पर 28 दिसंबर को प्रातः 11 बजे विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम की विस्तृत ब्यौरा देते हुए श्री झा ने बताया कि 28 दिसंबर को मुगमा कार्यालय, 12 जनवरी को ईसीएल मुख्यालय, 28 जनवरी को सीआइएल मुख्यालय कोलकाता में तथा 5 फरवरी को संसद मर्च का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है, जिसकी विधिवत सूचना मुख्य श्रम आयुक्त नई दिल्ली को दिया जा चुका है। इन्होंने अपील की है कि कोयला उद्योग एवम मज़दूर हित की रक्षा के लिए दलगत भावना से ऊपर उठ कर इन कार्यक्रम में भारी संख्या में सिरकत करे। बैठक में यूथ इंटक अध्यक्ष सन्नी सिंह, बीबी पांडेय, कामेश्वर सिंह, हरिपदों राय, प्रदीप कुमार, बिंदेश्वरी यादव, प्रदीप पासवान, राजेन्द्र कुमार, राजेश सिंह, अभिजीत सिंह, अंकित झा, सुवो झा, रवि कुमार आदि उपस्थित हुए।

झरिया की बेटी रीति को राज्यपाल ने किया सम्मानित

हेटलीबांध के ललित किशोर सिंह की पुत्री रीति सिंह अपनी प्रतिभा से झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित हुई है। रांची कॉलेज रांची से स्नातकोत्तर (पर्यावरण विज्ञान) की परीक्षा 2016 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर शुक्रवार को रांची में राज्यपाल ने रीति को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रीति अभी दिल्ली में रहकर पीएचडी कर रही हैं। आगे लेक्चरर बनना चाहती है। रीति बालिका विद्या मंदिर से दसवीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद एसएसएलएनटी महिला कॉलेज धनबाद से इंटर व बीएससी परीक्षा में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

संवाददाता: पवन कुमार (धनबाद)
Last updated: दिसम्बर 24th, 2017 by News Desk