धनबाद, झरिया नीट की प्रतियोगी परीक्षा में झरिया से तीन अल्पसंख्यक छात्रा की सफलता से क्षेत्र में हर्ष का माहौल व्याप्त है। भूतगड़िया निवासी मो.अखलाक की पुत्री ज़ीनत अखलाकी, रमजानपुर के हाजी डॉ इबरार की नतनी आफिया नौशाद और झरिया नीचे कुल्ही निवासी जाबिर हुसैन की पुत्री महविश शीबरा ने सफ़लता प्राप्त कर झरिया और अपने परिवार का नाम रौशन किया। धनबाद जिला अल्पसंख्यक काँग्रेस द्वारा तीनों छात्राओं को बुके देकर और मिठाई खिलाकर सम्मनित किया गया। मौके पर धनबाद जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष जाहिर अंसारी, झारखंड प्रदेश कांग्रेस के विशेष आमंत्रित सदस्य मुख्तार खान, प्रदेश कांग्रेस सचिव शमशेर आलम, प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग उपाध्यक्ष अब्दुल करीम अंसारी, फैयाज अहमद, सिकंदर ए आजम, मास्टर अब्दुल अजीज, मो सईद अंसारी, शाने रहमत, आशिफ इकबाल, सज्जाद शाहीन, आदि मौजूद थे।
संवाददाता, मो. शमीम हुसैन की रिपोर्ट